Molitics

@moliticsindia

विदेश नीति, RSS और सरकार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए इसे देश के लोकतंत्र के लिए 'दुर्भाग्य' करार दिया है। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयानों और आचरण पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का बड़ा विषय क्या होगा कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है। नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्ष का यह रवैया गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय करने के बजाय राजनीति का स्तर गिराने वाला है। #JPNadda #RahulGandhi #Congress #BJP #LeaderOfOpposition

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch