Molitics

@moliticsindia

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीधे घेरा है। उन्होंने जयपुर के अंदरूनी इलाकों और मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। ​आशुतोष रांका ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिन मुख्य सड़कों पर खड़े होकर निरीक्षण का मुआयना कर रहे हैं, जरा उनसे दो गली अंदर झांककर देखें तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं और अगर उन्होंने अंदरूनी इलाकों के ग्राउंड रियल्टी वीडियो जारी कर दिए, तो प्रशासन को जवाब देना भारी पड़ जाएगा। ​#AshutoshRanka #CJP #BhajanLalSharma #RajasthanPolitics #CivicIssues

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch