Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिकवरी एजेंटों की हैवानियत का मामला सामने आया है। 27 वर्षीय नवल कुमार पर ₹21,500 के मोबाइल की ₹2,799 की पहली किस्त बकाया थी। ​प्राप्त जानकारी और पुलिस में दर्ज प्राथमिक शिकायत के अनुसार, आरोपी नवल को घर से ले गए और लखनऊ के एक ब्लड बैंक में ले जाकर जबरन एक यूनिट खून निकलवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें 5 दिनों तक बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई गई। परिजनों द्वारा ₹2,799 देने के बाद भी ₹12,000 की अतिरिक्त मांग की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ​#Lucknow #UttarPradesh #CrimeNews #UPPolice #LucknowPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch