Molitics

@moliticsindia

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और क्षेत्र की जनता के नाम एक अहम संदेश साझा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज ही के दिन सात साल पहले अनुच्छेद 370 और 35A इतिहास बन गए थे और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा का एक नया और निर्णायक अध्याय शुरू हुआ। उन्होंने आगे कहा कि तब से क्षेत्र के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता तथा खेल जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। #Article370 #JammuAndKashmir #Ladakh #PMModi #NarendraModi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch