पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। 21 सितंबर को तलवंडी साबो में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने AAP के विकास मॉडल पर तंज कसते हुए पंजाब के लिए “MOD-Model of Drug Development” शब्द का इस्तेमाल किया। चौहान ने आरोप लगाया कि सरकार नशे की समस्या पर काबू पाने में विफल रही है और सवाल उठाया कि ड्रग तस्करों को किसका संरक्षण मिल रहा है। BJP की यह यात्रा 18 से 30 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चल रही है। उन्होंने नशे से प्रभावित परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि इस संकट ने कई युवाओं और परिवारों को प्रभावित किया है। @ChouhanShivraj #PunjabDrugs #DrugCrisis #DrugFreePunjab #ShivrajSinghChouhan #PunjabGovernment
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch