मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग (ECI) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए कहा, "मैंने प्रधानमंत्री को एक नोट दिया था, जिसमें स्वतंत्र चुनाव आयोग और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अपने विचार रखे थे। लेकिन मेरी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी पसंद के व्यक्ति को नियुक्त कर दिया।" राहुल गांधी का आरोप है कि 2023 में बनाए गए नियुक्ति कानून के जरिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को प्रभावित किया गया है, जबकि सरकार और ECI ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी नियुक्तियां कानूनी और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई हैं। #RahulGandhi #NarendraModi #Congress #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch