गोंडा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और व्यापारी विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर विनोद साहनी के परिवार की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा की सत्ता को ‘दंभ, घमंड और अहंकार’ का ‘आपराधिक त्रिगुट’ बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता के साथ रहने को सम्मान और रुतबा बढ़ने से जोड़ते हैं, उन्हें अब समझ आ गया है कि भाजपा में दिखावे का पद तो मिल सकता है, लेकिन सम्मान नहीं।अखिलेश यादव ने आगे आरोप लगाया कि भाजपाई वर्चस्ववादी अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए किसी की हत्या तक कर सकते हैं और किसी को जमीन पर बैठने के लिए मजबूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ा बढ़ रही है, इसलिए PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकता भी बढ़ रही है। विनोद साहनी की मौत के बाद निषाद पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी KGMU में धरना दिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की भूमिका तथा घटना की पूरी वजह की पड़ताल की जा रही है। अखिलेश का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। #AkhileshYadav #VinodSahani #BJP #PDA #UttarPradesh ( Akhilesh Yadav, Vinod Sahani Murder, BJP, PDA Politics, Uttar Pradesh Politics, Sanjay Nishad )
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch