Molitics

@moliticsindia

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद नदीमुल हक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) से जुड़े एक मामले में सांसद के आवास और उनसे जुड़े उर्दू दैनिक समाचार पत्र 'अखबार-ए-मशरिक' के कार्यालयों सहित दिल्ली, कोलकाता और रांची में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ​सूत्रों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दर्ज एफआईआर (FIR) के आधार पर दर्ज ईसीआईआर (ECIR) के तहत की गई है। मामले में संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग, बेनामी नकद लेनदेन और गैर-कानूनी वित्तीय गतिविधियों के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन से जुड़े गंभीर आरोप हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में डिजिटल सबूतों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है। ​#NadimulHaque #TMCPM #EDRaid #MoneyLaundering #WestBengalPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch