भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के तीसरे चरण के तहत 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची से करीब 15.7 प्रतिशत मतदाताओं के नाम घटने पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी (S.Y. Quraishi) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भुवनेश्वर में एक मीडिया संबोधन के दौरान पूर्व CEC ने तंज कसते हुए कहा "मैं चुनाव आयोग को इस कठिन मिशन को पूरा करने के लिए बधाई देना चाहूंगा कि उसने इस प्रक्रिया के जरिए भारत की लगभग 14-15 करोड़ यानी 15% आबादी को ही 'खत्म' कर दिया। दुर्भाग्य से आयोग ने यह डेटा जारी नहीं किया है कि आखिर इस पूरी कवायद में कितने अवैध प्रवासी या विदेशी नागरिक मिले।" #SYQuraishi #ElectionCommission #ECI #SIR #VoterList
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch