Molitics

@moliticsindia

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। CJP का आरोप है कि SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं और इससे लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है। पार्टी ने इसी मुद्दे को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक समेत कई मांगें उठाई हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 25 सितंबर को X पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो CJP 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे देश के अलग-अलग शहरों तक ले जाएगी। उन्होंने लोगों से गांधी जयंती पर “लोकतंत्र बचाने का संकल्प” लेने की अपील भी की। CJP ने इससे पहले ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था। संगठन ने आगे दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरने और ‘जंतर-मंतर 2.0’ की बात भी कही है। #CJP #GyaneshKumar #ElectionCommission #SIR #Democracy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch