राजस्थान के भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर के जन्मदिन समारोह में समर्थकों की भीड़ के बीच गदा और तलवारें भेंट की गईं और तलवार के साथ शक्ति प्रदर्शन किया गया। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन यह सवाल सिर्फ किसी एक पार्टी या नेता तक सीमित नहीं होना चाहिए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में तलवारबाजी करते देखा गया है। 2024 में रीवा रोड शो और 2026 में उज्जैन की रंगपंचमी के दौरान उनके शस्त्र प्रदर्शन की खबरें सामने आई थीं। सवाल है-जब राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों पर नेता ही हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हैं, तो इसका समाज में क्या संदेश जाता है? क्या शक्ति का प्रदर्शन हथियारों के बजाय विचारों, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक मूल्यों से नहीं होना चाहिए? #Bhilwara #Rajasthan #Congress #PoliticalPower #PowerShow
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch