"अमित शाह जवाब दो... लाठी का हिसाब दो!" इसी नारे के साथ संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और इस मामले में सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। संसद के भीतर और बाहर विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा और पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की मांग की। #Parliament #StudentProtest #Opposition #AmitShah #Delhi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch