News Pinch

@thenewspinch

हरियाणा के झज्जर जिले में मंगलवार, 8 सिंतबर की सुबह KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. बहादुरगढ़ के मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना की जांच की जा रही है. घायलों की इलाज जारी है.

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch