जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के बाद कंझावला पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हिरासत में लिए जाने पर AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही मांगने और अपने मताधिकार व लोकतांत्रिक असहमति के अधिकार की आवाज उठाने के लिए हिरासत में लिया गया है। बोरा ने SIR, मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि SIR को रोका जाए, जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जाने का आरोप है उनके मताधिकार को बहाल किया जाए और CEC की नियुक्ति से जुड़े कानून में किए गए बदलावों पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत के बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहेगा। #NehaBora #JantarMantar #Student #DemocraticRights #ElectionCommission
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch