मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हैं। कमिश्नरी गेट के पास टेंट लगाए गए हैं और किसानों के लिए खाने का इंतजाम भी किया गया है। रागिनी और गीतों के बीच किसान अपनी मांगों को उठा रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में बिजली की समस्या, खाद की उपलब्धता, गन्ने का बकाया भुगतान और गन्ने का उचित दाम शामिल हैं। भाकियू का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के चलते कमिश्नरी चौराहे और आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है। #Meerut #BKU #FarmersProtest #RakeshTikait
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch