महाराष्ट्र के आदिवासी आश्रम स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने नागपुर से ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह कदम गडचिरोली के एक आश्रम स्कूल में सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत के बाद सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्राओं के लिए पर्याप्त खाट नहीं थीं और वे जमीन पर सो रही थीं। इसके बाद NHRC ने भी मामले पर संज्ञान लिया। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 और 2025-26 में महाराष्ट्र के सरकारी व सहायता प्राप्त आश्रम स्कूलों में 584 छात्रों की मौत दर्ज हुई। दिपके का अभियान आदिवासी बच्चों के स्कूलों में सुरक्षा, रहने की सुविधा, स्वास्थ्य और बुनियादी शिक्षा व्यवस्था को लेकर है। #Maharashtra #AdivasiStudents #AshramSchools #AbhijitDipke #SchoolTheekKaro
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch