गोंडा के गांधी पार्क में आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले “शिक्षा बचाओ जनांदोलन” प्रस्तावित है. कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की है. एक बैरिकेड पर छात्रों और पुलिस के बीच रोकने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई. छात्र संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने इससे पहले भी कार्यक्रम की अनुमति न होने का हवाला देकर छात्रों को रोकने और हटाने की कोशिश की. वहीं, आंदोलन से पहले राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए गांधी पार्क में मोमबत्ती प्रदर्शन भी किया था. संगठन ने छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी. #BreakingNews #EducationMovement #GondaNews #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch