बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा और उसके साथी से हुई बदसलूकी के वायरल वीडियो पर जारी राजनीतिक घमासान के बीच जमुई से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। श्रेयसी सिंह ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार संदिग्धों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी है। विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करना विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की ओर से तुरंत लिखित शिकायत न मिलने के कारण शुरुआती देरी हुई, लेकिन प्रशासन मामले में सख्त कदम उठा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। #ShreyasiSingh #Jamui #BiharNews #BiharPolice #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch