Molitics

@moliticsindia

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ पटरी मार्ग स्थित गंगनहर के पास उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कांवड़ियों ने एक कार में तोड़फोड़ कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार के चालक ने कथित तौर पर कुछ कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि संबंधित कार देहरादून से चोरी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। #Haridwar #Uttarakhand #KanwarYatra #Kanwariya #GangaCanal #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch