दिल्ली में SFI ने NTA कार्यालय के बाहर UGC-NET परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। NTA ने English, Commerce और Sociology के पेपरों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियों के साथ बड़ी संख्या में पुराने प्रश्न दोहराए जाने के बाद इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। छात्र संगठनों का सवाल है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों की जांच में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसका खामियाजा छात्रों को क्यों भुगतना पड़ रहा है? #SFI #NTA #UGCNET #UGCNET2026 #ExamCancellation
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch