Molitics

@moliticsindia

कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी “सचमुच में नेता प्रतिपक्ष नहीं, मदारी हैं”, क्योंकि स्टेज पर बैठकर मिमिक्री करना नेता प्रतिपक्ष का काम नहीं है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग को लेकर “दोहरा रवैया” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने पद से हटने के बाद 15 चुनाव आयुक्तों को सम्मानित किया, वही आज चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। उन्होंने सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और राहुल गांधी से सवाल किया कि उनकी मां ने 15 साल तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली और बिना नागरिकता के वोट कैसे दिया। #GirirajSingh #RahulGandhi #SoniaGandhi #ElectionCommission #Congress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch