Molitics

@moliticsindia

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में न्याय की रफ्तार को तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों (जजों) की संख्या बढ़ाने का विधेयक लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इस नए विधेयक के लागू होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित जजों की अधिकतम स्वीकृत संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। अदालत में लंबित पड़े लाखों मुकदमों के जल्द निपटारे और न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। #SupremeCourt #LokSabha #JudicialReforms #CJI #IndianJudiciary

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch