बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के चौंकाने वाले नतीजों और NDA की हार के बाद सत्तारूढ़ खेमे में हड़कंप मच गया है। जेडीयू (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही सरकार के राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला बोलते हुए कह दिया है कि जनता बुरी तरह नाराज है। अनंत सिंह ने दावा किया कि लोगों के बीच यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से जबरन हटा दिया गया, जिससे मतदाताओं का गुस्सा ईवीएम पर फूटा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता ही असली मालिक है और अगर लोगों का यही मूड रहा, तो अब देश में जहां भी चुनाव होंगे, सत्ताधारी गठबंधन का यही हाल होने वाला है। #AnantSingh #JDUMLA #BiharPolitics #BankipurBypoll #NitishKumar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch