मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने 20 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली है। बिगड़ती सेहत के कारण उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को मांगों पर निर्णय लेने के लिए 3 महीने (90 दिन) की मोहलत दी है। बीड के पाटोदा में समर्थकों को संबोधित करते हुए जरांगे ने 58 लाख पुराने दस्तावेजों के आधार पर मराठा समुदाय को आरक्षण और आधिकारिक गजट जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दी गई समयसीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। #ManojJarangePatil #MarathaReservation #MaharashtraPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch