Molitics

@moliticsindia

मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने खिलौना बंदर लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के नेतृत्व में सांसदों ने नारे लगाए-“56 इंच का छोटा बंदर, जल्दी आओ सदन के अंदर।” यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर आमने-सामने विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। विपक्ष लगातार छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब और चर्चा की मांग कर रहा था। वहीं, बीजेपी सांसदों ने विपक्ष और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। #Parliament #ParliamentMonsoonSession #OppositionProtest #ParliamentProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch