बीजेपी ने हाल ही में राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में अरुण यादव को सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसके बाद उनके पुराने X अकाउंट की पोस्ट्स को लेकर विवाद शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाउंट को सार्वजनिक करने से पहले करीब 60 हजार पुरानी पोस्ट्स हटाई गईं, जिनमें कथित तौर पर अभद्र, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियां शामिल थीं। अरुण यादव पहले हरियाणा बीजेपी के IT सेल प्रभारी रह चुके हैं और 2022 में विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया था। वहीं, 17 अगस्त 2026 को बीजेपी ने अमित मालवीय की जगह दीपक महस्के को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त करते हुए अरुण यादव समेत चार नेताओं को सह-संयोजक बनाया। #ArunYadav #BJP #BJPSocialMedia #BJPITCell #PoliticalControversy
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch