Molitics

@moliticsindia

15 अगस्त 2026 को लाल किले से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के कोचिंग खर्च को कम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा की। साथ ही अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य बताया। पीएम मोदी ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप का जिक्र करते हुए बैंकिंग, डेटा सेंटर और रिफाइनरी जैसे क्षेत्रों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर भी चिंता जताई और वैचारिक नक्सलवाद से सतर्क रहने की बात कही। अपने संबोधन में मोदी ने भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं, तकनीकी आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को भी रेखांकित किया। #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #NarendraModi #RedFort #80thIndependenceDay

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch