सत्य निकेतन हादसे के बाद NSUI ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। NSUI ने आरोप लगाया कि हादसे को तीन दिन बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों और पीड़ित परिवारों के सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। संगठन का आरोप है कि छात्रों की मौत के बाद जवाबदेही तय करने के बजाय वाइस चांसलर दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। NSUI ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने कहा कि वह जवाबदेही तय होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा। #NSUI #SatyaNiketan #DU #Student #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch