Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राज्य के बंटवारे का मुद्दा चर्चा में है। देवरिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सामाजिक समरसता रैली में पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल अलग राज्य बनता है तो राजभर समाज का बेटा वहां का मुख्यमंत्री बनेगा। राजभर ने इसी मंच से 27% OBC आरक्षण में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी और जातिवार जनगणना का मुद्दा भी उठाया। #OmPrakashRajbhar #Purvanchal #UttarPradesh #UPPolitics #Rajbhar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch