Molitics

@moliticsindia

भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रहने के आंकड़े सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस ग्रोथ को भारत की सामूहिक ताकत और लोगों की मेहनत का नतीजा बताया। मोदी ने कहा कि दुनिया में युद्ध, वैश्विक संकट और सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में आगे बढ़ाने और इस विकास की रफ्तार को बनाए रखने पर जोर दिया। #NarendraModi #GDP #IndianEconomy #AtmanirbharBharat #IndiaGrowth

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch