Molitics

@moliticsindia

यूपी के बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोक दिया। चंद्रशेखर आजाद गोंडा में मारे गए बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी के परिवार से मिलने जा रहे थे। वह परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देना चाहते थे। पुलिस ने बाराबंकी में उनके काफिले को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने से उन्हें क्यों रोका जा रहा है। #ChandrashekharAzad #Barabanki #Gonda #VinodSahani #UttarPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch