Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं और छात्र आंदोलनों को लेकर जारी सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रिजिजू ने कहा कि "राहुल गांधी जी को प्रयागराज जाने की जगह रांची जाना चाहिए था।" एक तरफ जहां राहुल गांधी विभिन्न छात्र और सामाजिक मुद्दों पर लगातार आवाज उठा रहे हैं, वहीं बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष चुनिंदा जगहों पर जाकर केवल राजनीति कर रहा है, जबकि गैर-बीजेपी शासित राज्यों जैसे झारखंड के छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। #KirenRijiju #RahulGandhi #Ranchi #Prayagraj #JPSC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch