लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि बिहार के जमुई में बीच सड़क पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि देश में बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं हैं और क्या सरकार उन्हें बचाना नहीं चाहती। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बेटियों से माफी मंगवाते हैं, उनसे बेटियों के सम्मान की रक्षा की उम्मीद करना बेकार है। #Bihar #NehaSinghRathore #JamuiNews #CrimeAgainstWomen #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch