बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खुल गई है। रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। मजबूरन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। अंधेरे में तड़पते मरीज, बदहवास परिजन और मोबाइल की रोशनी में बैंडेज व सुई लगाते स्वास्थ्यकर्मी यह दृश्य सासाराम के इस प्रमुख सरकारी अस्पताल के दावों की हवा निकाल रहा है। #SasaramNews #BiharHealthSystem #SasaramSadarHospital #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch