मेरठ में कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा मेरठ में कांवड़ियों ने पुलिस जीप से दो पुलिसकर्मियों को बाहर खींचकर उनकी पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए. दरअसल, एक बाइक सवार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी. सूचना मिलने पर थाने के दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में जीप से मौके पर पहुंचे. इसी दौरान आरोपी बाइक सवार तो फरार हो गया, लेकिन गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उन पर हमला कर दिया.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch