#Breaking इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UP सरकार को बड़े सबक वाला फैसला दिया है. 13 अप्रैल 2026, नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ हुई. सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी पर हिंसा भड़काने और प्रदर्शनकारियों को उकसाने के आरोप लगाए गए. यूपी सरकार ने उन पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया और उन्हें जेल भेज दिया. सरकार की ओर से मामले में बाहरी/नक्सल कनेक्शन जैसे दावे भी सामने आए थे. आकृति ने NSA के तहत अपनी हिरासत को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी. हाईकोर्ट ने कहा कि NSA की कार्रवाई के पीछे पेश की गई कहानी 'गढ़ी हुई/मनगढ़ंत' प्रतीत होती है और हिरासत रद्द कर दी. कोर्ट ने तुरंत रिहाई का आदेश दिया और ₹5 लाख मुआवजा देने को कहा, जिसकी वसूली डीएम मेधा रूपम के वेतन से करने का निर्देश दिया है. Allahabad High Court | UP News | Uttar Pradesh | Latest News | #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch