तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन इसके पीछे की पूरी कहानी भी सामने रखी जानी चाहिए। घटना के दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस हुई थी और एक युवक वीडियो बना रहा था। वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। #ParveshVerma #TilakNagar #DelhiRoads #PWD #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch