Molitics

@moliticsindia

10 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने West Asia संकट के बीच लोगों से पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम करने, Public Transport और Carpooling को बढ़ावा देने और जहां संभव हो, Work From Home अपनाने की अपील की थी। सरकार की ओर से भी इस अपील को ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने से जोड़ा गया था। अब 17 सितंबर को PM के 76वें जन्मदिन पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोगों से शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। BJP के मुताबिक, यह PM मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना के लिए है। एक तरफ ईंधन की बचत की अपील और दूसरी तरफ जन्मदिन पर दीया जलाने का आह्वान - इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। क्या दोनों अपीलों के संदर्भ और उद्देश्य अलग हैं? आप क्या सोचते हैं, कमेंट में बताइए। #PMModi #AshirwadKaDiya #FuelSaving #BJP #IndiaPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch