अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से क्रूड ऑयल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक का दंडात्मक शुल्क (Tariff) लगाने का अधिकार दिया गया है। अंतिम मंजूरी के लिए व्हाइट हाउस भेजे गए इस कानून का मकसद रूस की ऊर्जा कमाई पर चोट पहुंचाना है। यदि अमेरिका इस नियम को लागू करता है, तो भारत से होने वाले अमेरिकी निर्यात पर इसका सीधा असर पड़ेगा। #USNews #USCongress #TrumpTariffs #IndiaRussiaTrade #RussianOil
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch