बिजनौर के बागड़पुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम के JE सुदीप कुमार शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टीम को एक घर के मीटर की केबल में कट लगाकर हीटर और बाहर की दुकानों को बिजली देने की बात मिली थी। जांच की वीडियोग्राफी शुरू होते ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि JE को घेरकर बंधक बनाया गया और उनके साथ थप्पड़-घूंसों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने 6 नामजद और 20–30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। #Bijnor #UttarPradesh #ElectricityTheft #BijnorNews #CrimeNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch