Molitics

@moliticsindia

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में 'भुलेश्वरचा राजा' गणेश प्रतिमा की आगमन यात्रा (Aagman Procession) के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। लालबाग से पंडाल ले जाई जा रही करीब 22 फीट ऊंची प्रतिमा का सपोर्टिंग लोहे का फ्रेम अचानक टूट गया, जिससे प्रतिमा अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में गणपति मंडल के अध्यक्ष संकेत नवशे और बृजेश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। #Mumbai #GaneshUtsav #MumbaiNews #GaneshIdolAccident #Bhuleshwar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch