Molitics

@moliticsindia

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह फैसला बुधवार को लखनऊ में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया। ईशान आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे और पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। उनके पास LLM और कानून की पढ़ाई की डिग्री है। नियुक्ति के बाद ईशान ने मायावती को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया था और कहा था कि ईशान को परिवार से एकमात्र व्यक्ति के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा। #Mayawati #IshanAnand #BSP #BahujanSamajParty #UPPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch