इमारत गिर जाने से उपजे हादसे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, "कल प्रधानमंत्री ने DU का दौरा कर राजनीतिक भाषण दिया और 'दिमागी नक्सल' जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन शैक्षणिक ढांचे पर बात नहीं की। आज साउथ कैंपस में हॉस्टल गिर गया, जिससे कई छात्रों के मलबे में दबे होने की खबर है।" उन्होंने आगे सवाल उठाया, "आखिर छात्रों को जर्जर बुनियादी ढांचे की कीमत कब तक चुकानी पड़ेगी? देश की राजधानी में भी छात्र सुरक्षित नहीं हैं—उन्हें सुरक्षित कक्षाएं, सुरक्षित हॉस्टल और बुनियादी सम्मान मिलना चाहिए।" #AbhijitDipke #CJP #DU #DelhiUniversity #SatyaNiketan
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch