Molitics

@moliticsindia

पंजाब की Lovely Professional University (LPU) में शनिवार रात बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक छात्रा के साथ यौन अपराध और उसके जान देने से जुड़ा दावा वायरल होने के बाद छात्र कैंपस में जुट गए। प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी हुई और छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया। पुलिस ने भारी बल तैनात किया। शुरुआत में कपूरथला SSP ने कहा कि पुलिस को ऐसी घटना की कोई पुष्टि या शिकायत नहीं मिली थी। वहीं, बाद में जालंधर रेंज के DIG ने बताया कि छात्रों के बयान के आधार पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और CCTV, फोरेंसिक व फोन डेटा की जांच होगी। #LPU #LovelyProfessionalUniversity #Punjab #Student #Phagwara

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch