दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलना मतदाता सूची से नाम हटाने का अंतिम फैसला नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में करीब 33 लाख मतदाताओं के नाम पर नोटिस जारी हुए हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनका नाम पुराने मतदाता रिकॉर्ड से मैप नहीं हो पाया था या जिनके डेटा में 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (तार्किक विसंगति) चिन्हित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस मिलने पर मतदाताओं को अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिसके सत्यापन के बाद उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में बनाए रखा जाएगा। नोटिस से जुड़ी प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी होगी और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। #DelhiPolitics #ElectionCommission #SIR #VoterList #DelhiCEO
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch