Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायक पिछले 8 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें करीब ₹6 हजार महीना मानदेय मिलता है और कई बार भुगतान 5-7 महीने की देरी से होता है। उनकी मांग है कि मानदेय बढ़ाकर ₹30 हजार किया जाए और हर साल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कराने की व्यवस्था खत्म की जाए। पंचायत सहायकों का कहना है कि महंगाई के दौर में ₹6 हजार में परिवार चलाना मुश्किल है। #PanchayatSahayak #UttarPradesh #Lucknow #Honorarium

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch