Molitics

@moliticsindia

बसपा प्रमुख मायावती ने 28 सितंबर को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP ने EVM में कथित गड़बड़ी कर उन्हें जिताया। चंद्रशेखर आजाद ने इसके जवाब में नगीना की जनता के जनादेश का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज किया। अब 30 सितंबर को संभल में आजाद ने मायावती के साथ गठबंधन की संभावना पर कहा कि समाज चाहता है कि दोनों साथ मिलकर लड़ें। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से कई प्रयास किए, लेकिन “ताली एक हाथ से नहीं बजती।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दरवाजा बंद कर ले तो साथ आना संभव नहीं है। #ChandrashekharAzad #Mayawati #AzadSamajParty #BSP #UttarPradesh

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch