टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी, उनकी कंपनी और प्रसार भारती (DD News) के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹5 करोड़ का मानहानि समन जारी किया है। यह कार्रवाई एक्टिविस्ट विजय शेरावत की याचिका पर हुई है। विवाद DD News के शो 'DECODE' से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर शेरावत की तस्वीर दिखाकर उन्हें "संसद उखाड़ने और भारत को नेपाल बनाने" का बयान देने वाला व्यक्ति बता दिया गया। शेरावत का दावा है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया और बिना किसी जांच-परख के गलत फुटेज चलाकर उनकी जान खतरे में डाल दी गई। मामले की अगली सुनवाई और अंतरिम रोक पर फैसला 22 सितंबर को होगा। #DelhiHighCourt #DefamationCase #VijaySherawat #MediaAccountability
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch