ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे कांवड़ियों से जब ड्यूटी पर तैनात TTE ने जुर्माना भरने को कहा, तो कांवड़ियों ने उल्टे TTE से ही बहस शुरू कर दी और दावा कर दिया कि "सावन में कांवड़ियों के लिए ट्रेन फ्री होती है।" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां नियम और कानून के तहत रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना तय है, वहीं आस्था के नाम पर नियमों को ठेंगा दिखाने वाली इस हरकत से आम यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। #IndianRailways #TTE #KanwarYatra #RailwayRules #ViralVideo
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch