Molitics

@moliticsindia

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ATM से पैसे निकालने गया। पूरी प्रक्रिया सफल रही और स्क्रीन पर "Collect Your Money" का संदेश भी दिखाई दिया, लेकिन कैश बाहर नहीं आया। जब उसने मशीन को ध्यान से देखा तो पाया कि कैश निकलने वाले स्लॉट के अंदर टेप लगा हुआ था, जिससे नोट बाहर आने के बजाय वहीं फंस गए। आरोप है कि बाद में ठग उसी टेप में फंसे पैसे निकाल लेते हैं। सवाल है कि अगर मशीन में पहले से छेड़छाड़ थी, तो बैंक या ATM ऑपरेटर को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? ATM मशीनों की नियमित जांच की जिम्मेदारी किसकी है? ग्राहक के खाते से कटे पैसों की जिम्मेदारी कौन लेगा? #ATMScam #CyberCrime #BankFraud #BankingSafety #DigitalSafety #FinancialFraud

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch